करिश्मा कपूर अपनी इस बहन को नहीं करती पसंद, इस बात को लेकर चल रहा दोनों के बीच विवाद

करिश्मा कपूर अपनी इस बहन को नहीं करती पसंद, इस बात को लेकर चल रहा दोनों के बीच विवाद

90 की दशक की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में शुमार करिश्मा कपूर को कौन नहीं जानता। उनकी पहली फिल्म ‘प्रेम कैदी’ थी। जब यह फिल्म रिलीज़ हुई तब किसी को अंदाज़ा नहीं था कि करिश्मा एक दिन इंडस्ट्री पर राज़ करने वाली हैं.

90 के दशक में करिश्मा का जलवा सबसे ज्यादा देखने को मिला। तो वहीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने हमेशा फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए रखी। खूबसूरत होने के बावजूद उन्होंने बॉलीवुड की जगह बिजनेस को चुना।

रिद्धिमा कपूर फैशन डिजाइनिंग के अलावा ज्वैलरी भी डिजाइन करती हैं। वैसे तो कपूर खानदान में सभी मिलजुल कर रहते हैं लेकिन करिश्मा कपूर और रिद्धिमा का विवाद इस सच्चाई पर खरा नहीं उतरता।

कपूर खानदान की बहू-बेटियों को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं दी जाती थी, लेकिन करिश्मा कपूर ने इस परंपरा को तोड़ा और बॉलीवुड में अपना करियर बनाया। करिश्मा कपूर ने बहुत जल्दी बॉलीवुड में अपनी एक ख़ास जगह बना ली। वो अपने समय की सबसे बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस थीं।

हर कोई उनके साथ काम करना चाहता था। इस दौरान उन्होंने कई हिट फिल्में दी। उस दौर में गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा मशहूर थी। गोविंदा और करिश्मा की फिल्में हाउसफुल जाया करती थीं। करिश्मा ने अपने ज़बरदस्त अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई।

तो वहीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने फिल्मी दुनिया से हमेशा एक दूरी बनाकर रखी। इसके बावजूद रिद्धिमा कपूर ख़बरों में बनी रहती हैं। कपूर खानदान की बेटियां वैसे भी हमेशा सुर्ख़ियों में रहती हैं, फिर चाहे अपने नकचढ़े अंदाज़ के लिए हो, अफेयर के लिए हो या फिर झगड़े के लिए। ये तो हर कोई जानता है कि कपूर खानदान काफी बड़ा है और इनमें से कुछ सदस्यों के रिश्ते एक-दूसरे से हमेशा अच्छे ही रहे हैं जबकि इन दोनों बहनों की आपस में कभी नहीं बनी, या यूं कह लें कि वो एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं।

तो चलिए आपको बताते हैं इस कपूर खानदान की दो बहनों के बारे में जो एक-दूसरे से इतनी नफ़रत करती हैं कि एक-दूजे की शक्ल भी देखना उन्हें पसंद नहीं है। और इसके पीछे का कारण क्या है। कहा जाता है कि करिश्मा और रिद्धिमा के बीच मनमुटाव उनकी मांओं की वजह से हुआ। कपूर खानदान की बहू नीतू और बबीता के बीच में बातचीत बंद थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करती थीं। शायद इसी का असर उनके बच्चों पर भी हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!