Team India : भारत में खेले गए विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में टीम इंडिया की हार के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों और फैंस के बीच मातम पसरा हुआ है। विश्व कप इस संस्करण में भारतीय क्रिकेट टीम जिस रंग में नजर आ रही थी,ऐसा एक पल के लिए भी नहीं लग रहा था की टीम इंडिया फाइनल मुकाबला हार सकती है। हार के बाद फैंस के बीच भारतीय टीम के हार की प्रमुख वजहों को लेकर चर्चा बहुत तेजी से चल रही है। कुछ फैंस का ऐसा मानना है की विश्व कप 2023 के भारतीय टीम के स्क्वाड में चुने गए 2 खिलाड़ी विश्व कप टूर्नामेंट में टीम इंडिया में खेलने लायक नहीं थे।
Team India के हार का कारण बने यह खिलाड़ी
विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में भारतीय टीम के हार के क्या कारण रहे? इस बात की चर्चा फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट के बीच बहुत तेजी से हो रहे है। इसी बीच फैंस का ऐसा मानना है की टीम इंडिया (Team india) के विश्व कप 2023 के स्क्वाड में चुने गए दो खिलाड़ी चयन के लिए योग्य नहीं थे। उन्होंने पूरे विश्व कप 2023 के दौरान अपने प्रदर्शन से टीम प्रबंधन और फैंस को निराश किया। वह दोनों खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर है। इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 के दौरान अच्छा नहीं रहा।
विश्व कंप 2023 में अपने प्रदर्शन से किया निराश

विश्व कप 2023 (World Cup 2023) के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम प्रबंधन और भारतीय क्रिकेट फैंस को खूब निराश किया। भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के सामने टी20 फॉर्मेट में दुनियाँ का कोई भी गेंदबाज नहीं टिक पाता है लेकिन वह वनडे फॉर्मेट में अपने नाम के अनुसार प्रदर्धन नहीं कर पा रहे है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने फैंस को खूब निराश किया है। उनके बल्ले से विश्व कप 2023 के दौरान 7 मैचों की 7 पारियों में केवल 106 रन निकले। वहीं शार्दूल ठाकुर (Shardul Thakur) 3 क मुकाबले खेले बल्लेबाजी का मौका इन्हे मिला नहीं और गेंदबाजी में केवल 3 मैचों में 2 विकेट ही हासिल कर पाए।
यह भी पढ़े,,सिर्फ IPL के बेस्ट कप्तान बनकर रह गए हैं रोहित शर्मा, टीम इंडिया को नहीं जिता सके एक भी ICC ट्रॉफी, अब लेंगे संन्यास