सबसे ज्यादा चर्चा में रही बॉलीवुड के इन 10 कपल की प्रेम कहानी, पहली जोड़ी थी सबकी फेवरेट

आज हम आपको बॉलीवुड के उन 10 कपल की प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे जो सबसे ज्यादा चर्चा में रही है.
10. जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु काफी समय तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे लेकिन बाद किसी कारण दोनों अलग हो गए. उसके बाद जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचाल और बिपाशा बसु ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली.
9. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
काफी समय तक रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी के चर्चे बॉलीवुड में हुए लेकिन बाद में यह अलग हो गए और दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर सिंह से शादी कर ली.
8. रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ
दीपिका पादुकोण के बाद रणबीर कपूर का अफेयर कैटरीना कैफ के साथ सुर्खियों में रहा लेकिन किसी कारण इनका भी ब्रेकअप हो गया.
7. सलमान खान और ऐश्वर्या राय
इस जोड़ी की प्रेम कहानी की चर्चा सबसे ज्यादा रही और दोनों की जोड़ी को भी बेहद पसंद किया गया था लेकिन यह जोड़ी एक नहीं हो पाई.
6. विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय
सलमान खान के बाद ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय की प्रेम कहानी सुर्खियों में रही. बताया जाता है ऐश्वर्या राय की वजह से विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान से झगड़ा कर लिया था हालांकि बाद में विवेक ने कई बार सलमान खान से इस गलती के लिए माफी भी मांग चुके है लेकिन सलमान खान ने उन्हें माफ नहीं किया है.
5. अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी
अक्षय कुमार का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चूका है लेकिन शिल्पा शेट्टी के साथ अक्षय कुमार का लव अफेयर काफी चर्चा में रहा था.
4. सुष्मिता सेन और रणदीप हुड्डा
आपको बता दे कि एक समय सुष्मिता सेन और रणदीप हुड्डा की प्रेम कहानी की चर्चा काफी हुई थी. अभी सुष्मिता सेन अपने से 15 साल छोटे मॉडल रोहमन को डेट कर रही है.
3. ऋतिक रोशन और कंगना रनौत
फिल्म कृष 3 और काइट्स में साथ काम कर चुके ऋतिक रोशन और कंगना रनौत की प्रेम कहानी काफी समय तक चर्चा में बनी रही थी.
2. अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर
बताया जाता है कि अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई भी हो गई थी मगर किसी कारण इनकी शादी नहीं हो पाई. बाद में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय और करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली.
1. शाहिद कपूर और करीना कपूर
एक समय इनकी प्रेम कहानी भी काफी सुर्खियों में रही. इन्होने साथ में कई सुपरहिट फिल्में भी दी है लेकिन बाद में किसी कारण शाहिद कपूर और करीना कपूर एक दूसरे से अलग हो गए.
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Air News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]