इंटरव्यू सवाल : वह क्या है जो हमे बाहर मुफ्त में मिलती है पर अस्पताल में पैसों में मिलती है?

सवाल : आगरा के जामा मस्जिद का निर्माण किसने कराया था?
जवाब : आगरा के जामा मस्जिद का निर्माण शहज़ादी जहाँआरा बेगम ने कराया था|
सवाल : 2011 में किस बैंक के 100 साल पुरे होने के उपलक्ष मे डाक विभाग ने एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है ?
जवाब : 2011 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष मे डाक विभाग ने एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है|
सवाल : बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है?
जवाब : कोशी नदी को बिहार का शोक कहा जाता है|
सवाल : किस वृहत मंदिर की आरंभिक कल्पना तथा निर्माण सूर्यवर्मन द्वितीय के राज्य काल में हुआ था ?
जवाब : अंकोरवाट के मंदिर की आरंभिक कल्पना तथा निर्माण सूर्यवर्मन द्वितीय के राज्य काल में हुआ था|
सवाल : सलहर के युद्ध में मुगल सेना को किसने हराया था?
जवाब : शिवाजी ने सलहर के युद्ध में मुगल सेना को हराया था|
सवाल : दांडी यात्रा में गाँधी जी ने कितनी दूरी तय करके नमक कानून का विरोध किया था ?
जवाब : दांडी यात्रा में गाँधी जी ने 385 किमी की दूरी तय करके नमक कानून का विरोध किया था|
सवाल : पहला बैंक जिसकी शाखा को आईएसओ 9002 प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है?
जवाब : केनरा बैंक ऐसा पहला बैंक जिसकी शाखा को आईएसओ 9002 प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है|
सवाल : भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता कब हुआ था?
जवाब : सन् 1972 में भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता हुआ था|
सवाल : जलियांवाला बाग में गोली चलाने का आदेश किसने दिया था?
जवाब : जनरल ओ. डायर ने जलियांवाला बाग में गोली चलाने का आदेश दिया था|
सवाल : ब्रिटिश शासन ने किन स्थानों के बीच पहली रेलवे लाइन शुरू की गई थी?
जवाब : ब्रिटिश शासन ने मुम्बई से ठाणे के बीच पहली रेलवे लाइन शुरू की गई थी|
सवाल : भारत में पिनकोड का आरम्भ कबसे हुआ?
जवाब : भारत में पिनकोड का आरम्भ 15 अगस्त, 1972 से हुआ था|
सवाल : वह क्या है जो हमे बाहर मुफ्त में मिलती है पर अस्पताल में पैसों में मिलती है?
जवाब :ऑक्सीजन वह चीज़ है जो हमे बाहर मुफ्त में मिलती है पर अस्पताल में उसी ऑक्सीजन के सिलेंडर्स पैसों में मिलते है|
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Air News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]