ससुराल में होता है टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के साथ ऐसा बर्ताव, खुद सानिया ने बताई अपनी आपबीती

ससुराल में होता है टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के साथ ऐसा बर्ताव, खुद सानिया ने बताई अपनी आपबीती

भारत के लोकप्रिय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को कौन नहीं जानता है। यह एक ऐसी हस्ती है जिसे किसी भी तरह की पहचान की जरूरत नहीं है। सानिया मिर्जा का नाम देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी ज्यादा फेमस है। इन्होंने अपने खेल के दम पर अपने हुनर का लोहा मनवाया है और भारत को विदेशों में अपने खेल के द्वारा रिप्रेजेंट किया है।

सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक के साथ शादी रचाई है। सानिया जितनी अच्छी खिलाड़ी है उससे भी ज्यादा वह खूबसूरत है और वह अपनी खूबसूरती के लिए भी लोगों के बीच सुर्खियां बटोरती है। आजकल सोशल मीडिया के जमाने में आम लोगों के साथ-साथ बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं, उन्हीं में से एक है सानिया मिर्जा। जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इंस्टाग्राम पर आए दिन अपने वीडियोस और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनके साथ उनके पति शोएब मलिक भी नजर आते हैं।

पहली बार सानिया मिर्ज़ा ने बताई आपबीती

सानिया के द्वारा अपलोड की गई तस्वीरें और वीडियोस को उनके फैंस द्वारा काफी सराहना मिलती है। लोग उनके वीडियो को खूब पसंद करते हैं इतना ही नहीं खूब शेयर भी होता है। कुछ ऐसा ही इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सानिया अपने पति शोएब मलिक के साथ एक डायलॉग बोलती हुई नजर आ रही है। जो देखने में काफी ज्यादा फनी लग रहा है और सोशल मीडिया पर नेटीजंस भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि सानिया मिर्जा अपने बेडरूम में नजर आ रही है। वही एक ऑडियोट्रेक बज रहा है, जिसमें शख्स कहता हुआ नजर आ रहा है कि ऐसे लोगों के साथ ना जुड़े जो आपको महत्व नहीं देते हैं। तो इस पर सानिया लिप्सिंग करते हुए कहती है कि उन्हीं के घर में तो रह रही हूं। ऐसा कहने के बाद सानिया कैमरे को अपने पति शोएब मलिक की तरफ कर देती है। जहां पर शोएब फोन चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

इतना होने के बाद ऑडियोट्रेक में बहुत तेजी से हंसने की आवाज आती है। आपको बताते चलें कि यह वीडियो एक फनी वीडियो है जिसे सानिया ने अपने फैंस को हंसाने के लिए बनाया है। तो वहीं कुछ ऐसे सोशल मीडिया यूजर्स भी हैं जो कह रहे हैं कि सानिया शोएब के साथ शादी करके खुश नहीं है और शोएब उनकी बिल्कुल भी कदर नहीं करते हैं।

बताते चले कि सानिया और शोएब ने 2010 में शादी की थी। उनके शादी के बाद उनका एक 3 साल का बेटा भी है। जिसका नाम उन्होंने इजहान रखा है। अगर आप भी ऐसे मजेदार वीडियो को देखना चाहते हैं तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इंस्टाग्राम पर सानिया मिर्जा के ऑफिशियल अकाउंट mirzasaniar पर जाकर देख सकते हैं। जहां पर इस वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा लोगों द्वारा पसंद किया गया है। जबकि 4.5 मिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा वीडियो को देखा गया है। इतना ही नहीं इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!