प्रियंका चोपड़ा ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, कहा मेरे लिए अंगूठी और मंगलसूत्र है सबसे कीमती

बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में ज्यादा सक्रिय नजर आ रही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन खबरों का हिस्सा बनी रहती हैं। प्रियंका अपने ग्लैमरस लुक्स और फैशन सेंस को लेकर बेहद फेमस हैं। इस बीच प्रियंका अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर भी चर्चा में आ चुकी हैं। प्रियंका ने ये फोटोशूट फेमस वोग मैगजीन के लिए करवाया है। इस फोटोशूट की तस्वीरों को खुद प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। अब उनके द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रही हैं।
प्रियंका का ये फोटोशूट वोग इंडिया के सितंबर महीने के एडीशन के लिए करवाया गया है। वह मैगजीन के कवर पेज पर भी नजर आई हैं। प्रियंका इस फोटोशूट में बेहद ग्लैमरस लुक में दिखाई दे रही हैं। वह कॉन्फीडेंट और इंटेंस लुक में पोज देती दिखी हैं।
इसके साथ ही प्रियंका ने इंटरव्यू में बताया कि उनकी जिंदगी में उनके लिए दो अनमोल चीजें कौन कौन सी हैं। प्रियंका ने कहा कि मेरे लिए मेरी डायमंड रिंग बेहद कीमती है। ये रिंग मेरे पापा ने मुझे गिफ्ट की थी। इस वजह से ये मेरे बेहद करीब है।
इसके साथ प्रियंका ने कहा, इस अंगूठी के अलावा मेरे लिए मेरा मंगलसूत्र बेहद कीमती है। ये एक नेकलेस होता है जिसे दूल्हा शादी के दौरान दुल्हन के गले में पहनाता है। ये मेरे लिए काफी खास है। बता दें प्रियंका ने पिछले साल 1 और 2 दिसंबर को हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी की थी।
प्रियंका जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक से हिंदी फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में एक्टर फरहान अख्तर नजर आएंगे। फिल्म की निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। ये फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Air News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]