बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई के लिए प्रियंका चोपड़ा पहुंची दिल्ली, बेटी मालती और पति रहे गायब

बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई के लिए प्रियंका चोपड़ा पहुंची दिल्ली, बेटी मालती और पति रहे गायब

अब एक नई लाइफ शुरू करने जा रही हैं। उनकी 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में रात 8 बजे राघव चड्ढा से सगाई होगी। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ पॉलिटिकल पार्टीज से जुड़े करीब 150 लोगों को इन्विटेशन दिया गया है। साथ ही उनकी बहन प्रियंका भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उनको एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

पिछले कुछ महीनों से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल्ली और मुंबई में स्पॉट किया जा रहा था। कभी लंच डेट पर मिलते तो कभी डिनर डेट पर। और तो और कई बार उन्हें हाथ में हाथ डाले हुए एयरपोर्ट पर भी पपाराजी देख लेते थे। हालांकि कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा। मगर अब ये 13 मई को एक-दूजे के ऑफिशियली होने जा रहे हैं। हालांकि शादी में वक्त है। कहा जा रहा है कि वह इसी साल अक्टूबर में हो सकती है।

बहन और डिजाइनर पहुंचे दिल्ली

बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में प्रियंका चोपड़ा पहले लंदन से रवाना हुई थीं। हालांकि उनके साथ निक जोनस नहीं थे और न ही वो अपनी साली साहिबा के जश्न में शामिल होने के लिए आएंगे। क्योंकि वह अपने नए एल्बम के रिलीज के साथ-साथ कॉन्सर्ट भी होस्ट कर रह हैं। वहीं, उनकी पत्नी प्रियंका दिल्ली आ चुकी हैं। उन्हें एयरपोर्ट से निकलते हुए और कार में बैठते हुए देखा गया है। इस दौरान उनकी बेटी मालती मैरी भी नहीं थी। वह अकेले ही इस समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!