नीता अंबानी का सबसे महंगा हैंडबैग: 2 करोड़ 60 लाख रुपए के इस बैग में लगे हैं बेशकीमती हीरे

नीता अंबानी का सबसे महंगा हैंडबैग: 2 करोड़ 60 लाख रुपए के इस बैग में लगे हैं बेशकीमती हीरे

भारत के सबसे अमीर शख्स यानी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अपनी खूबसूरती के साथ-साथ वो अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, उनके पास शानदार बैग कलेक्शन है।

जी हां, आज हम उनके ऐसे बैग के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसमें कई बेशकीमती हीरे लगे हैं। दरअसल, हमें नीता अंबानी की एक तस्वीर मिली है, जिसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में ये तीनों खूबसूरत महिलाएं बेहद स्टनिंग दिख रही हैं। जहां करिश्मा और करीना ब्लैक रंग के आउटफिट में दिख रही हैं,

वहीं नीता अंबानी व्हाइट कलर के गेटअप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि, हमारा ध्यान उनके क्लासी हैंडबैग ने खींचा है, जो काफी महंगा है। नीता अंबानी के इस सफेद बैग की खासियत ये है कि, उसमें 240 हीरे जड़े हुए हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा। नीता अंबानी के इस बैग की आज भी चर्चा होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता के हाथ में जो बैग है, वो ‘हर्मीस हिमालय बिर्किन कंपनी’ का है।

बता दें कि, इस कंपनी के बैग्स को काफी अच्छा और महंगा माना जाता है। इसका कारण ये है कि, इस बैग को अफ्रीकी मगरमच्छ की खाल से बनाया जाता है, इसलिए ये काफी महंगा होता है। नीता अंबानी के इस बैग की कीमत सुनकर किसी को भी चक्कर आ सकता है। दरअसल, इसकी कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपये है। हालांकि, जिस तरह इस बैग को नीता अंबानी ने कैरी किया, वो काबिले-तारीफ है।अपनी बिजनेस ट्रिप से लेकर फैमिली इवेंट्स तक,

हर जगह नीता अंबानी के हैंडबैग्स सुर्खियां बटोरने में सफल हुए हैं। ‘फेंडी’, ‘सेलीन’ से लेकर ‘हर्मीस’ तक, नीता के पास दुनिया के सबसे महंगे हैंडबैग्स हैं।इससे पहले, नीता अंबानी अपने भतीजे जय अनमोल अंबानी की शादी में नजर आई थीं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वो गुलाबी रंग की साड़ी में दिखाई दी थीं, जिसे उन्होंने एक भारी कढ़ाई वाले सुनहरे ब्लाउज और शानदार आभूषणों के साथ पेयर किया था।

बता दें कि, मुकेश और नीता की शादी साल 1985 में हुई थी, उस समय नीता महज 20 साल की थीं। मुकेश और नीता अंबानी को तीन बच्चे हैं, जिनके नाम आकाश, ईशा और अनंत हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि, फेमस बिजनेसवुमेन नीता अंबानी का नाम ‘फोर्ब्स’ की सूची में भी था और वह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं।खैर, नीता अंबानी अक्सर अपने लुक से चर्चाएं बटोरती रहती हैं। वैसे, आपको नीता का ये हैंडबैग कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

[ डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकार‍ियों के आधार पर बनाई गई है. Air News अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!