2 महीने से भयंकर ठंड में बैठकर रो रही थी बिल्ली, जब सच्चाई सामने आई तो होश उड़ गए सबके…

वैसे तो इंसानों और जानवरों का रिश्ता बहुत खास होता है। जानवरों के बारे में कहा जाता है कि सबसे वफादार कुत्ता होता है जो मरते दम तक अपने मालिक के साथ रहता है। बात करें अगर वफादारी की तो बिल्लियों का नाम थोड़ा खराब है। लेकिन एक ऐसी बिल्ली है जो सर्बिया में रहती है उसने इस कहावत को गलत साबित कर दिया है। इस बिल्ली ने मरने के बाद भी अपने मालिक का साथ नहीं छोड़ा और इतनी भयंकर ठंड में भी उसकी कब्र के पास बैठी हुई नजर आए।
एक ट्विटर यूजर ने नवंबर 2021 में एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें यह बिल्ली अपने मालिक की कब्र के पास बैठी हुई दिखाई दे रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए ट्विटर यूजर लेवेडर ने बताया कि शेख मुअमेर जुकरोली की मौत 6 नवंबर 2021 को हो गई थी। लेकिन उसकी पालतू बिल्ली उसकी कब्र दफनाने के बाद भी वहां से हटने को बिल्कुल तैयार नहीं थी। लेवेडर ने बताया कि या तो वह बिल्ली कब्र के आसपास घूमती हुई नजर आती है या फिर वहीं बैठी रहती हैं। ऐसा लगता है कि मालिक के मरने के बाद भी वह उसके साथ ही रहना चाहती है।
मालिक की मौत के 2 महीने बाद भी कब्र से नहीं हटी बिल्ली -: इस फोटो में सफेद और भूरी बिल्ली दिखाई दे रही है जो कब्र के पास बैठी है। इस पोस्ट को कई लोगों ने लाइक किया है। हजारों लोगों ने इस पर लाइक और इसे रिट्वीट भी किया है। लेकिन इससे ज्यादा चौकाने वाली बात हाल ही में हुई है। लेवेडर ने अपडेट के तौर पर एक नई फोटो शेयर की है जिसमें वह बिल्ली भयंकर ठंड में भी उसी कब्र के पास बैठी हुई दिखाई दे रही है।इस फोटो के साथ शख्स ने लिखा है – मुआमेर की बिल्ली अभी भी यहीं है। यानी 2 महीने के बाद भी बिल्ली कब्र के पास से हटी नही हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया -: ट्विटर पर यह देखकर लोग काफी हैरान रह गए हैं। इस पोस्ट को 63 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है लेकिन 20000 से ज्यादा लोग इसे रिट्वीट कर चुके हैं। लोग कमेंट करके हैरानी जता रहे हैं क्योंकि आमतौर पर बिल्लियों को इतना वफादार नहीं माना जाता। एक यूजर ने कहा कि यह अजीबोगरीब है क्योंकि बिल्लियां कुत्तों की तरह देखभाल नहीं करती। एक आदमी ने तो कहा कि बिचारी बिल्ली को शख्स का अंतिम संस्कार नहीं दिखाना चाहिए था। वह रोज ही आती रहेगी। इस पर कुछ लोगों ने कमेंट किया है कि लोगों के अंदर बिल्लियों को लेकर सिर्फ पूर्व आग्रह है कि वह चालाक होती है और वफादार नहीं होती।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Air News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]