डांस के बीच लड़के ने इशारे से कहीं ऐसी बात, वीडियो देख निकल जाएगी आपकी हंसी

हम मनुष्य में सबसे अच्छी प्रकृति की देन है, वहअपने बातों का आदान-प्रदान बोलकर कर सकते है। भावनाओं को जता सकते हैं और इस भावनाओं को बताने के लिए हमारी भाषा ही हमारी एक पहचान है। लेकिन बिना शब्दों का सहारा दिए हुए अपने भावनाओं और अपनी बातों को समझाना सबके बस की बात नहीं होती है। यह काफी कठिन है लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते है, जो बिना शब्दों का सहारा लिए इशारों से ही कुछ बातों को ऐसा बयां कर करते हैं कि सामने वाले अगर समझदार है तो समझ ही जाए। इन्हें इशारों से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है, जिसे देखकर लोगों की हंसी भी खूब छूट रही है।
वायरल होने वीडियो में आप देख सकते हैं कोई फंक्शन है जहां हंसी खुशी का माहौल बना है। घरवाले रिश्तेदार मेहमान सभी ढोल बाजे पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इन्हीं सब में एक लड़का भी डांस कर रहा है। लड़के ने डांस से तो महफिल लूटी ही लेकिन इशारों इशारों में ही वह सारी बातें भी कह गए, जो कोई घर वालों के सामने नहीं कर सकता है।
दरअसल लड़के ने अपने डांस के जरिए शराब पीने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताया। शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, लेकिन यह वीडियो देखकर आपको हंसी जरूर आएगी और लड़के का अंदाज ऐसा है कि वह आपको हंसते पर मजबूर करेगा।
देखें वीडियो –
भावनाओ को व्यक्त करने के लिए लफ्जों की जरूरत नहीं होती … a simple step by step work flow 🙏 pic.twitter.com/loQ58VX2U3
— 24 (@Chilled_Yogi) November 5, 2022
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी तेजी से देखा जा रहा है और पसंद किया जा रहा है। इस पर यूजर्स प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है। एक यूजर ने लिखा है भावनाओं को व्यक्त करने के लिए लफ्जों की जरूरत नहीं होती है। वीडियो में लड़का गिलास उठाने से लेकर उसमें पानी मिलाने और फिर उल्टी करने तक की बातों को इशारे में और सीक्वेंस में बताया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है। वीडियो कहां का है इसका तो कोई जानकारी नहीं है लेकिन हां वीडियो सबको पसंद आ रहा है।