फैशन शो में एक बार फिर नजर आई खादी, एक्ट्रेस और मॉडल्स ने खादी साड़ी में बिखेरे जलवे

फैशन शो में एक बार फिर नजर आई खादी, एक्ट्रेस और मॉडल्स ने खादी साड़ी में बिखेरे जलवे

भारत के सबसे बड़े फैशन वीक का आगाज हो चुका है। हर साल की तरह इस साल भी फैशन शो में सीतारों का अलग अंदाज नजर आ रहा है। लैक्मे फैशन वीक 2023 9 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च तक मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है।

लेकिन इस साल फैशन शो में खादी फैब्रिक का जलवा देखने को मिला। ऐसा दूसरी बार हुआ है कि खादी को फैशन शो में शामिल किया गया है। इस साल सेलिब्रिटी और मॉडल्स ने खादी की साड़ी में रैंप वॉक पर जलवे बिखेरे आइए देखते हैं लैक्मे फैशन वीक में खादी की साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन ….

एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा, सोनाली बेंद्रे, शीबा चड्ढा समेत कई सेलेब्स लैक्मे फैशन वीक में खादी साड़ी में नजर आईं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस शीबा चड्ढा रैंप पर सफेद साड़ी में जलवा बिखेरते हुए नजर आई।

कोंकणा सेन शर्मा ने भी लैक्मे फैशन वीक में नीले रंग की खादी साड़ी के साथ कोपर कलर का ब्लाउज कैरी किया। अपने इस लुक में एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा बेहद खूबसूरत नजर आई।

बेबी गर्ल के लिए ढूंढ रहे हैं परफेक्ट नाम, मां लक्ष्मी के नामों की इस लिस्ट पर डालें नजरबेबी गर्ल के लिए ढूंढ रहे हैं परफेक्ट नाम, मां लक्ष्मी के नामों की इस लिस्ट पर डालें नजर

भारत के साथ देश दुनिया में खादी के ट्रेंड को बढ़ावा देने और इसे ब्रांड बनाने के लिए कई हस्तियां सामने आई।

लैक्मे फैशन वीक में खादी इंडिया के स्पेशल कलेक्शन को दिखाया गया है। जिसमें साड़ी के कलेक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस और मॉडल्स का खादी साड़ी लुक काफी ट्रेंड कर रहा है। लोग डिजाइनर्स के कलेक्शन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

हर साल लोगों को लैक्मे फैशन वीक का बेसब्री से इंतजार रहता है और लोग अपने स्टार्स के स्टनिंग लुक को देखने के लिए बेताब रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!