मीडिया को देख तैमूर ने दिए अजीब रिएक्शन, तो लोगों ने बताया कोरोना वायरस का असर

बॉलीवुड के छोटे नवाब यानी तैमूर अली खान अपनी शरारतों की वजह से खबरों में बने रहते हैं। हाल ही में जब तैमूर अली को अपने घर के बाहर स्पॉट किया गया तो तैमूर बेहद अजीबोगरीब मुंह बनाते हुए नजर आए।
पूरी दुनिया के साथ-साथ तैमूर अली पैपराजी के सबसे फेवरेट है। पैपराजी उनके घर के बाहर उनकी हर एक रिएक्शन के लिए खड़ा रहता है। हाल ही में जब उन्हें स्पॉट किया गया तो उन्होंने मीडिया के कैमरे को देखकर अजीबोगरीब रिएक्शन दिए। वह किसी बंदर की तरह मुंह बनाते हुए नजर आए।
तैमूर अली खान के अजीब रिएक्शन सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा रहे हैं। लोग देखकर हंस कर लोटपोट हो रहे हैं। लोग तैमूर का मजाक उड़ाने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं। कुछ लोगों ने तो मजाक में तैमूर के रिएक्शन को कोरोना वायरस का असर बताया है।
तैमूर अली खान के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। बहुत जल्द तैमूर अली खान रोज-रोज देखने को नहीं मिल पाएंगे क्योंकि तैमूर अली खान को बोर्डिंग स्कूल में डाला जा रहा है। कम उम्र में मिल रही ज्यादा टेंशन को कम करने के लिए ही करीना कपूर खान और पिता सैफ अली खान ने यह कदम उठाया है।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Air News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]