यहां की औरतें बच्चो को नहीं बल्कि जानवरों को पिलाती हैं अपना दूध!

दुनियाभर में कई तरह के जनजाति के लोग रहते हैं। हर जनजाति की अपनी अलग परंपराएं है। आज हम आपको एक जनजाति की परंपरा के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आपको काफी हैरानी होगी। जी हां, इस जनजाति की महिलाएं जानवरों को अपना दूध पिलाती है।
पूर्वी ब्राजील के अमेजन के जंगलों में रहने वाली आवा जनजाति दुनिया में सबसे अलग है। इन लोगों का जानवरों से एक अनोखा रिश्ता है। यहां की महिलाएं रोज जानवरों को अपना दूध पिलाती हैं। यह जनजाति पूरी तरह से जंगल और जानवरों पर निर्भर करती है। इस जनजाति में अब लगभग 500 लोग ही बचे है। इसी कारण इन्हें जानवरों से इतना लगाव है। यहां की महिलाएं जानवरों को दूध पिलाती है।
वहीं जानवर उन्हें ऊंचे पेड़ों से फल तोड़कर देते हैं। इस जनजाति के लोग जानवरों को अपने परिवार का हिस्सा मानते है। जानवरों को भूख लगने पर महिलाएं अपने बच्चों की तरह उन्हें दूध पिला देती है। दूध पिलाने के साथ-साथ उनके रहने सहने का भी ख्याल रखते हैं। जानवरों को दूध पिलाती इन महिलाओं को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।