इस गाय का दूध पीने से दूर हो जाती हैं बीमारी, रोज लगता है हजारों लोगों का तांता

इस गाय का दूध पीने से दूर हो जाती हैं बीमारी, रोज लगता है हजारों लोगों का तांता

गाय के दूध को सेहत के लिए उत्तम माना जाता है और गाय का दूध पीने से आपकी सेहत हमेशा दुरुस्त बनी रहती है। गाय का दूध छोटे बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है और गाय का दूध पीने से बच्चों का दिमागी विकास अच्छे से होता है। वैसे तो हर गाय का दूध एक समान ही होता है। लेकिन असम राज्य में एक ऐसी अनोखी गाय है जिसका दूध पीते ही कई रोग मिनटों में सही हो जाते हैं और इस गाय का दूध पीने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

लगी रहती है लोगों की भीड़

ये गाय असम राज्य में रहने वाले फजर अली के घर मेंं है। फजर अली अपने परिवार के साथ बरपेटा के कलगछिया के खील्ली गांव में रहते हैं। इस गाय का दूध लेने के लिए फजर के घर दूर-दूर से लोग आते हैं और ये गाय बेहद ही खास है। लोगों के मुताबिक ये गाय खूब सारा दूध देती है और रोज इस गाय द्वारा 13 लीटर दूध दिया जाता है। लोगों के अनुसार ये गाय शुरू से ही फजर के घर में है और जब ये सात महीने की थी तब से ये ढाई लीटर दूध देती थी।

गाय से आती है खुशबू

फजल अपनी गाय को अनोखी गाय मानते हैं क्योंकि इस गाय में बहुत अच्छी खुशबू आती है। इतना ही नहीं फजल का ये भी मानना है कि इस गाय का दूध पीने से कई प्रकार के रोग भी दूर हो जाते हैं। इस गाय का दूध पीने से पैरालाइसिस, पेट का दर्द, सिर का दर्द और पेट की बीमारी तुरंत ही सही हो जाती हैं। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि इस गाय का दूध पीने से मनचाही चीज भी मिल जाती है और यहीं कारण है कि लोग इस गाय का दूध पीने के लिए दूर-दूर से आते हैं। कई लोगों ने तो इस गाय को गौ माता का अवतार भी मान लिया है।

फजर अली का कहना है कि ये गाय रोज 13 लीटर दूध देती है और 7 महीने की उम्र से ही इसने दूध देना शुरू कर दिया था। फजल अली के अनुसार, मैंने पहले सोचा था कि मैं इस गाय को 5 लाख में बेच दूंगा। लेकिन इसके बाद गाय ने खाना पीना छोड़ दिया था। इसलिए मैंने गाय को नहीं बेचा। रोज मेरे यहां पर हजारों भक्त इस गाय का दूध पीने के लिए आते हैं और दूध पीते ही बहुत सी बीमारियां सही हो जाती हैं। फजल अली के अनुसार एक महिला ने हाल में इस गाय का दूध पीया था और गाय का दूध पीते ही उस महिला की कमर की दर्द मिनटों में सही हो गई। जबकि इस गाय का दूध पीने आए एक व्यक्ति के अनुसार जैसे ही उसने गाय का दूध पीया तो उसी बीमारी सही हो गई।

करते हैं गाय का दर्शन

लोग इस गाय का दूध पीने के अलावा इस गाय के दर्शन भी करते हैं और गाय को छूकर गाय से आशीर्वाद भी लेते हैं। लोगों की आस्था है की इस गाय के दर्शन करना का मतलब गौ माता के दर्शन करने के सामान है।

[ डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकार‍ियों के आधार पर बनाई गई है. Air News अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!