टीवी पर फिर प्रसारित होगी रामानंद सागर की रामायण, दूरदर्शन नहीं कलर्स पर किया जाएगा प्रसारण

टीवी पर फिर प्रसारित होगी रामानंद सागर की रामायण, दूरदर्शन नहीं कलर्स पर किया जाएगा प्रसारण

रामानंद सागर की रामायण को एक बार फिर से टीवी पर प्रसारित करने का फैसला किया गया है। कोरोना महामारी के चलते देश के कई राज्यों में संपूर्ण लॉकडाउन या फिर कर्फ्यू जारी है। ऐसे में लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। खासतौर पर बच्चे घरों में बोर हो रहे हैं। टीवी धारावाहिक रामायण अब तक के सबसे लोकप्रिय शोज या प्रोग्राम में से एक है।

रामायाण को बार बार टीवी पर प्रसारित करने का मकसद ये है कि लोगों को कैसे इस मुश्किल घड़ी से निकलने का रास्ता मिले और साथ ही प्रेरणा का स्रोत बना रहे। घर बैठे लोगों और छोटे बच्चों को धैर्य के साथ ग्रंथो के ज़रिए अपनी संस्कृति को जानने और समझने का मौका मिलता रहे।

साल 1987 में रामानंद सागर की रामायण को पहली बार टीवी पर प्रसारित किया गया था। वो एक ऐसा वक्त था जब रविवार के दिन लोग अपने घरों से बाहर भी नहीं निकलते थे। रामायण का पूरे सप्ताह इंतजार किया जाता था। रविवार की छुट्टी के दिन भी सड़के सुनसान हो जाती थी।

पिछले साल 2020 में भी देश में संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर इसे प्रसारित किया गया था। लेकिन तब इसे छोटा करके दिखाया गया था। 2020 में भी रामानंद सागर की रामायण ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। लेकिन इस बार इसे कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा।

रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार अरुण गोविल, लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी और सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था। आज सभी कलाकार लोगों के दिलों में मर्यादा पुरुषोत्तम राम और माता सीता की तरह बसे है।

धारावाहिक के सभी किरदारों ने अलग छाप अपने दर्शकों के दिलों में छोड़ी है। इसी वजह से कलर्स चैनल को इससे अच्छी टीआरपी बटोरने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!